फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन बाद भी पुलिस नहीं पकड़ सकी चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के दौरान जिला पंचायत परिसर में लगी दुकान से हुई चोरी का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। धारचूला से आई कपड़ा व्यापारी बबीता रायपा ने जिला पंचायत परिसर में बनाए अस्थाई फड़ में दुकान लगाई थी।
विज्ञापन


21 जनवरी की रात करीब दो बजे अज्ञात चोर ने उनकी दुकान में घुसकर 1.40 लाख रुपये की नकदी भरा बैग चोरी कर लिया। बैग में नकदी के अलावा आधा तोला सोने के आभूषण भी थे। 22 जनवरी को महिला व्यापारी ने कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। कोतवाल टीआर वर्मा का कहना है कि अज्ञात चोर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें