फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ की टहनी सिर पर गिरने से महिला बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडलसेरा क्षेत्र में एक युवती के पेड़ की टहनी काटने के दौरान टहनी वहां से गुजर रही एक महिला के सिर पर जा गिरी। गंभीर रूप से चोट लगने के कारण महिला मौके पर ही बेहोश हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


मंडलसेरा निवासी देवकी देवी (65) पत्नी नारायण सिंह सोमवार सुबह बाजार से घर को जा रही थीं। बताया जा रहा है कि मार्ग के ठीक ऊपर एक युवती पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रही थी। यह टहनी सीधे मार्ग से गुजर रही देवकी देवी के सिर में गिर गई।

भारी भरकम टहनी के सिर पर गिरते ही महिला बेहोश हो गई। महिला के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया है। फिलहाल मामले में किसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें