बागेश्वर। नुमाइशखेत में रहने वाले दो भाई जमीन के विवाद में आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया है। नुमाइशखेत निवासी विजय थापा और हरीश थापा की बाजार में ही थोड़ी जमीन है। इस जमीन को लेकर बुधवार की देर रात दोनों में झगड़ा हो गया। मामला कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।