फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराती का सिर फोड़ने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिटालगांव में सोमवार की रात बरातियों के दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर से सटे भिटालगांव में सोमवार एक शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई। तैश में आकर एक गुट ने अनिल जोशी पुत्र अंबा दत्त जोशी निवासी ग्राम चौरासी (बागेश्वर) पर हमला कर घायल कर दिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अनिल जोशी ने इस मामले में थाने में तहरीर दे दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि बरात में उमेश सिंह कनवाल पुत्र दीवान सिंह कनवाल निवासी ग्राम मालता (बागेश्वर) ने उसके सिर पर फ्राई पैन से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307/323/504/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिलक राम वर्मा ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें