फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पति की पिटाई से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस के एक जवान ने रामनगर में सरकारी आवास में अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। लकड़ी के मायके वालों को सूचना मिलने पर परिजन उसे बागेश्वर ले आए। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ढुंगापाटली बागेश्वर निवासी शेर राम की पुत्री सुनीता आर्या (26) का विवाह मई 2018 को उत्तराखंड पुलिस में जवान पद पर तैनात विपिन कुमार के साथ हुआ था। सुनीता अपने पति के साथ रामनगर में पुलिस के सरकारी आवास में रहती थी। सुनीता के परिजनों ने बताया कि विपिन विवाह के बाद से ही सुनीता का उत्पीड़न और उसके साथ मारपीट करता था। विपिन कुमार इन दिनों हल्द्वानी में तैनात है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि दस जून को विपिन कुमार ने सरकारी आवास में सुनीता के साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना सुनीता के भाई मनोज कुमार को दी। मनोज सुनीता को बागेश्वर ले आए और यहां जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया। अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। महिला के परिजनों ने बताया कि उसका पति अक्सर उससे दहेज की मांग करता था। इस बात को लेकर पहले झगड़ा भी हुआ लेकिन लिखित में समझौता होने के बाद कुछ दिनों तक मामला शांत हुआ। अब फिर से महिला को परेशान किया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें