फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन से लापता अयारतोली का युवक, गुमशुदगी लिखाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। डंगोली पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले अयारतोली गांव में पिछले आठ दिन से लापता युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक के पिता ने पुलिस तहरीर देकर उसमी गुमशुदगी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से युवक का पता लगाने की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में अयारतोली गांव निवासी गोविंद सिंह नेगी ने कहा है कि उसका बेटा बलंवत सिंह 28 वर्ष मानसिक रूप से परेशान था। गत 23 अगस्त को वह अचानक घर से निकल गया। लोगों ने उसे अंतिम बार डंगोली के बाजार में देखा था। तब से उसकी कई जगह तलाश कर दी गई है। लेकिन उसका आज तक कहीं भी सुराग हाथ नहीं लग सका है। उन्होंने पुलिस से उसके पुत्र की ढूंढ खोज में सहायता करने की मांग की है। पुलिस ने बताया युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें