कपकोट ।(बागेश्वर)। पुलिस ने थर्टी फर्स्ट मनाने धूर आए दिल्ली के तीन पर्यटकों के साथ मारपीट के मामले में 25 लोगों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश रायपा के अनुसार 31 दिसंबर की रात दिल्ली के पर्यटक संदीप, हिमांशु और सोनू थर्टी फर्स्ट मनाने धूर गांव आए थे। वहां उनके साथ मारपीट की गई थी। पीड़ितों ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। इस मामले में पीड़ित संदीप की ओर से धूर निवासी योगेश, ललित और गोकुल समेत अन्य 25 लोगों के खिलाफ लूट और मारपीट की रिपोर्ट दी थी। जिसे आईपीसी की धारा 395,397,427 और 506 के तहत दर्ज कर लिया गया है। बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।