फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात से घर लौट रहे ग्रामीण का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बारात से घर लौट रहे एक ग्रामीण का पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया गया। घायल ग्रामीण का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को चौंरा निवासी घनश्याम सिंह एक बारात में शामिल होने के बाद अन्य ग्रामीणों के साथ अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। सिर में पत्थर लगने से घनश्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे सभी ग्रामीण भयभीत हो गए। बाद में साथ में चल रहे अन्य ग्रामीणों ने घनश्याम सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। पत्थर से उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों पर पत्थर बरसाने की घटना से लोगों में भय और नाराजगी व्याप्त है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे अराजक तत्वों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें