बागेश्वर। बिलौना में अराजक तत्वों ने एक बाइक फूूंक दी। जबकि दूसरी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को सुबह बिलौना निवासी दर्शन लाल की बाइक संख्या यूके 02/7773 जली हुई हालत में मिली। जबकि पास ही खड़ी अक्षय कुमार की बाइक संख्या यूके 02/6654 गायब थी। एक बाइक के जलने और दूसरी चोरी होने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास खोजबीन की कोशिश की गई, लेकिन दूसरी बाइक का पता नहीं चला। सूचना पर पुुलिस ने मौका मुआयना कर भुक्तभोगियों से मालूमात की। वाहन मालिक दर्शन और अक्षय ने बताया कि रोज की तरह रात को बाइकें घर के बाहर पार्क की थी। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि चोरी और आगजनी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक किसी आरोपी का पता नहीं चल पाया है।