फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्त जमा नहीं कर सका तो खा लिया जहर!

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पंचायत कपकोट के ऐठान वार्ड निवासी एक टैक्सी मालिक ने शनिवार शाम जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उस समय वह घर में अकेले था। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चर्चा है कि टैक्सी मालिक लोन की किस्त जमा न कर पाने के कारण परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


नगर पंचायत कपकोट के ऐठान निवासी 35 वर्षीय ललित कुमार पुत्र आनंद कुमार ने शनिवार रात करीब नौ बजे खाना बनाते समय जहरीला पदार्थ खा लिया। घर में उस समय कोई नहीं था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके आरे गांव गई थी।

जहर खाने से युवक की हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर रविवार सुबह पुलिस ने अस्पताल जाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


कपकोट पुलिस के अनुसार मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। वहीं, क्षेत्र में चर्चा है कि मृतक पर एक निजी का मैक्स जीप का करीब चार लाख रुपये बकाया चल रहा था। वह किस्त समय पर जमा नहीं कर पाने के कारण अक्सर परेशान रहता था।

निजी कंपनी ने वसूली के लिए उसे कोई नोटिस जारी किया था या नहीं इसकी जनकारी किसी को भी नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने वसूली के लिए होने वाली कार्रवाई से भयभीत होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें