बागेश्वर। बागेश्वर से दाणोंछीना को जा रहे एक छात्र के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी। घायल छात्र को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। दाणोंछीना निवासी कपिल भंडारी पीजी कॉलेज बागेश्वर में बीए में पढ़ता है। रविवार शाम को जब वह बागेश्वर से घर जा रहा था तो रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में पीड़ित छात्र के परिजनों की ओर से पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।