बागेश्वर। जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। पुलिस ने रविवार देर शाम नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाल टीआर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने सभी होटलों के कमरे चेक किए। बस स्टेशन और टैक्सी स्टेंड में बाहर से आने वाले यात्रियों के सामान की चेकिंग भी की गई।