फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: किड़ई गांव में तेंदुए ने चार बकरियों को बनाया निवाला

Fri, 07 Jul 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील के किड़ई गांव में तेंदुए ने चार बकरियों को निवाला बना लिया। दो बकरियां अभी तक पशुपालकों को नहीं मिली हैं। उनके भी तेंदुए का शिकार बनने की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर के समय पशुपालक मनोज सिंह और जगदीश सिंह ने बकरियों को चुगान के लिए सिलमबगड़ के जंगल में छोड़ा था। दोपहर बाद करीब तीन बजे वह बकरियों को लेने जंगल गए तो चार बकरियां मृत मिलीं। दो बकरियों का पता नहीं चल सका। बकरियों के शरीर पर तेंदुए के काटने के निशान थे। रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि टीम मौके पर भेजी है। जांच के बाद प्रभावित पशुपालकों को मानक के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें