फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कनगाड़छीना से 9.74 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसओजी टीम ने झिरौली थाना क्षेत्र के कनगाड़छीना से 9.74 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में एसओजी की टीम क्षेत्र के चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान कनगाड़छीना में मां कालिका मंदिर के पास से गुजर रहे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से स्मैक बरामद हुई। एसओजी टीम ने आरोपी विक्रम सिंह (25) निवासी छौना को गिरफ्तार किया और झिरौली थाने लाई। आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। एसओजी प्रभारी ने कहा कि मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें