फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हवलाबाग में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव

Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। हवालबाग के स्युनराकोट में एक बुजुर्ग का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग बीते बुधवार से घर से गायब था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्युनराकोट निवासी दरबान सिंह (62) बीते बुधवार शाम घर से गायब हो गया। परिजन पूरी रात उसके घर लौटने का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं लौटे। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में उसका शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय नेगी का कहना है कि मौत की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। परिजनों की तरफ से मामले में तहरीर नहीं दी गई है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें