फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का व्हाट्सएप नंबर हैक

Mon, 26 May 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला का व्हाट्सएप नंबर हैक होने का मामला सामने आया है। उन्होंने इस बारे में साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। डसीला ने बताया कि उनका व्हाट्सएप नंबर हैक होने के बाद सोमवार की सुबह करीब 3:30 बजे स्टोरी में आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित की गई थी। जिसकी जानकारी लोगों से मिलने के बाद तत्काल इस वीडियो को डिलीट किया गया। उन्होंने बताया कि इस बारे मेंं कोतवाली में शिकायती पत्र देनेे गए थे। जहां से साइबर सेल में शिकायत करने की बात कही गई। जिसके बाद साइबर सेल में शिकायत की गई है। जिलाध्यक्ष के व्हाट्सएप नंबर से आपित्तजनक वीडियो का मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। साइबर सेल प्रभारी चंदन कोहली ने बताया कि अभी मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें