बागेश्वर। नगर में एक एडवोकेट पर धारदार हथियार से हमले का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार स्टेशन रोड निवासी नीरज सिंह धपोला ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनके पिता एडवोकेट कुंदन धपोला पर तीन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भगवत धपोला, सरोज धपोला, प्रशांत धपोला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।