बागेश्वर। गोमती पुल के पास सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद पत्नी को घायलावस्था में सड़क पर छोड़कर स्वयं मौके से चला गया। दिनदहाड़े हुए इस वाकये से लोग सकते में आ गए। सूचना मिलने पर वन स्टॉप सेंटर ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। राह चलते लोगों ने महिला को कोतवाली पहुंचाया। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनकी पहले भी काउंसलिंग कराई जा चुकी है। दोबारा काउंसलिंग कराई जाएगी।