फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: बाबा बागनाथ एकादश ने मिनी स्टेडियम की टीम को हराया

Sun, 19 Feb 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
क्रिकेट की टीमें।
विज्ञापन
बागेश्वर। सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब की ओर से डिग्री कॉलेेज के खेल मैदान में चल रही प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को बाबा बागनाथ इलेवन ने मिनी स्टेडियम की टीम को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बाबा बागनाथ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 111 रन बनाए। मिनी स्टेडियम की टीम निर्धारित ओवर में 109 रन बना सकी। बागनाथ इलेवन ने दो रम से मुकाबला जीत लिया। अंपायर पंकज पिलख्वाल, ललित प्रसाद थे। आंखों देखा हाल गणेश धपोला, संजीव खेतवाल ने सुनाया। इससे पहले मुख्य अतिथि आर्मी कैंटीन के मैनेजर राजन सिंह सुरकाली ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले का शुभारंभ किया। वहां मनोज खेतवाल, राहुल, हेमू देवड़ी, हरीश देव, कमल खेतवाल, दीपक हरड़िया, नीरज कोहली आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें