बागेश्वर के सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते कोविड उपनल कर्मी। संवाद
बागेश्वर। कोविड उपनल कर्मियों ने समायोजन की मांग के लिए सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग में उपनल के माध्यम से विभिन्न पदों में तैनात कर्मचारियों की सेवा मार्च 2023 में समाप्त कर दी गई थी। उपनल कर्मियों का कहना है कि सरकार ने पहले समायोजन का आश्वासन दिया था लेकिन बाद में विभाग से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने हटाए गए सभी 51 लोगों को विभाग में वापस रखते हुए रिक्त पदों पर समायोजित करने और रोकी गई प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने की मांग की। वहां पर दीपक कनौजिया, बलवंत सिंह, देवेंद्र बघरी, हरीश गोस्वामी, सीता देवी, पूजा देवी, रितु कनौजिया, रेखा आदि थीं। संवाद