फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कोविड उपनल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 Mar 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में समायोजन की मांग के लिए कोविड उपनल कर्मचारियों ने नुमाइशखेत मैदान में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कोविड उपनल संगठन के अध्यक्ष संजय कनौजिया ने बताया कि सरकार ने सभी कोविड उपनल कर्मियों को विभाग में समायोजित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ लोगों को ही समायोजन का लाभ मिला। कई कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई। जिले में भी करीब 60 कर्मचारी इस फैसले के बाद बेरोजगार हो गए। कोविड कर्मचारियों ने जल्द सेवा बहाल करने और लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने की मांग की। वहां पर बलवंत सिंह, कविता पपोला, पूजा कनौजिया, पूजा सोनी, गोविंद सिंह परिहार, आनंद सिंह, जगदीश डंगवाल, भुवन पांडेय, सीता देवी आदि थीं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें