फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 रिस्पांस टीम का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए कोविड-19 रिस्पांस टीम का गठन कर दिया है। इस टीम को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं। कोरोना संक्रमित विदेशी, स्थानीय नागरिकों को चिह्नित करने के लिए बागेश्वर, कपकोट, कांडा, गरुड़ में चिह्नीकरण कमेटी गठित की गई है। टीम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान से संपर्क स्थापित कर निर्धारित प्रारूप पर एक मार्च के बाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आए विदेशी/स्थानीय नागरिकों की सूची यात्रा की जानकारी के जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, एसपी और सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। बताया है कि सीडीओ की अध्यक्षता में लॉजिस्टिक कमेटी बनाई गई है। कमेटी जिला चिकित्सालय, समस्त सीएचसी, पीएचसी में संभावित कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों की जांच/परीक्षण की आवश्यक तैयारियां करेगी। क्वारंटीन/आइसोलेशन में रखे गए संभावित कोविड-19 व्यक्तियों की निगरानी/वेलफेयर के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम की अध्यक्षता में टीम बनाई गई है। आवश्यक वस्तुओं/दवाओं की उपलब्धता, ओवररेटिंग की रोकथाम के लिए जिला पूर्ति अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कहा है कि ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें