फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धूमधाम से मनाया गया कंट्रीवाइड स्कूल का बाल मेला

विज्ञापन
बागेश्वर के कंट्रीवाइड स्कूल में फूड स्टॉलों का निरीक्षण करतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में वार्षिक बाल मेले का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले का मुख्य आकर्षण् विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन और उनके स्टॉल रहे। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने म्यूजिकल चेयर दौड़ में भी भागीदारी की।
विज्ञापन

बाल मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम अनुराधा पाल, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने किया। सांस्कृतिक मंच से छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, हिंदी, पंजाबी, राजस्थानी और नेपाली गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहां पर प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी, शंकर पांडेय, पीटीए अध्यक्ष कैलाश अंडोला, उप प्रधानाचार्य अपर्णा कांडपाल, ममता रावल, चंपा पांडेय, रेनू आदि मौजूद रहे।

बागेश्वर के कंट्रीवाइड स्कूल कठायतबाड़ा में आयोजित बाल मेले में नृत्य पेश करतीं छात्राएं। संवा?- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें