फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वीर : लगातार छह घंटे क्वारंटीन में डटी हैं डॉ. दीप्ति

विज्ञापन
डॉ. दीप्ति रावत। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के केएमवीएन गेस्टहाउस स्थित संस्थागत क्वारंटीन में जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. दीप्ति रावत लगातार छह घंटे अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस दौरान वह क्वांटीन में लाए गए नए लोगों की जांच करने के साथ ही क्वारंटीन में रखे गए लोगों की जांच करती हैं। बताती हैं कि यह समय अपने साथ ही अन्य लोगों की भी सुरक्षा का है। क्वारंटीन में रखे लोगों का भी ध्यान रखना है। कहती हैं कि परिवार की भी जिम्मेदारी है लेकिन सबसे पहले दिया गया दायित्व है, जिसका निर्वहन हर हाल में करना है। उनका कहना है कि लोगों को लॉकडाउन का पूरा पालन करने के साथ ही सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान देना होगा। इसी से कोरोना हारेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें