फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वीर : बी-फार्मा का स्टूडेंट सुबह से ही जुट जाता है राशनकिट तैयार करने में

विज्ञापन
बागेश्वर में रेडक्रास सोसायटी के किट तैयार करता हिमांशु जोशी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के इस दौर में तमाम लोग काम-धंधे बंद कर घर पर बैठे हैं। ऐसे में बी-फार्मा कर रहा एक युवक अपने समय का सदुपयोग असहाय लोगों के लिए राशन के पैकेट तैयार करने में कर रहा है। यह युवक सुबह ही जनसेवा के लिए निकल पड़ता है। हल्द्वानी से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा गांव निवासी हिमांशु जोशी लॉकडाउन से पहले अपने पिता रमेश जोशी के पास आया था। पिता प्लंबर का काम करते हैं। हिमांशु भी उनके काम में हाथ बंटाता है। लॉकडाउन के बाद पिता-पुत्र के पास काम धंधा नहीं रहा। हौसलेमंद इस युवक ने समय का सदुपयोग जरूरतमंदों की मदद के लिए करना मुनासिब समझा। हिमांशु लॉकडाउन के बाद से अपने पिता रूपी गुरू के साथ जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा गरीब, असहाय, मजदूरों को निशुल्क दिए जा रहे राशन के पैकेटों की पैकिंग करने में जुटा रहता है। सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक इस काम में निस्वार्थ भाव से जुटा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें