बागेश्वर। जिले में कोरोना के आठ नए मामले आए हैं। अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या 929 हो गई है। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सक्सेना ने बताया कि 856 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। शेष 66 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले में सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।