बागेश्वर में रेबीज दिवस पर हुई कार्यशाला में मौजूद लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी ने लोगों से स्वयं कोरोना जांच कराने की अपील की है। विश्व रेबीज दिवस के मौके पर सीएमओ कार्यालय में हुई कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। विगत कुछ हफ्तों से जिले में कोरोना के मामले में लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग स्वयं कोविड अस्पताल आकर अपनी कोरोना जांच कराएं। साथ ही कोरोना नियमों का पालन भी करें। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. वीके सक्सेना ने विश्व रेबीज दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। जिला एचआईवी नोडल अधिकारी डॉ. एनएस टोलिया ने एड्स से बचाव के सुझाव दिए।