फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में पांच और कोरोना पॉजिटिव पाए गए, संख्या पहुंची 59

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में पांच और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 59 पहुंच गई है। इनमें से इलाज के दौरान बीते दिनों हल्द्वानी में एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। 42 संक्रमित ठीक हो गए हैं। शनिवार रात नौ बजे के बुलेटिन में पांच और संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि इनमें तीन लोग दिल्ली, एक गुरुग्राम एक की दिल्ली एनसीआर से हाल में लौटा था। बताया कि पांचों लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। पांचों संक्रमितों को बागेश्वर के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोग चिंतित हैं। कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने की पुष्टि को लेकर सीएमओ डॉ. बीएस रावत के मोबाइल पर कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जबकि डीएम ने न केवल देर रात फोन उठाया बल्कि संक्रमितों की पुष्टि भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें