फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना-पूर्व सैनिकों की भी ली जाएगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना की महामारी से निपटने के लिए पूर्व सैनिकों की भी मदद ली जाएगी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ने इसके लिए पूर्व सैनिकों से सहमति मांगी है। सहायक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन रमेश चंद्र तिवारी ने अवगत कराया है कि सरकार ने पूर्व कोरोना महामारी से निपटने के लिए चलाए गए अभियान में पूर्व सैनिकों से सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा है कि पूर्व सैनिकों के लिए बहुत यह गर्व और फक्र की बात है कि सरकार ने पूर्व सैनिकों को इस योग्य समझा और एक बार फिर राष्ट्र सेवा करने का मौका दिया है। जो भी ऐसे पूर्व सैनिक, जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम है और स्वेच्छा से ऐसे संकट के समय अपना योगदान देना चाहते हैं। अपना नंबर, रैंक, नाम, ट्रेड, पता और मोबाइल नंबर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में दे दें। कहा है कि किसी भी ट्रेड के पूर्व सैनिक सेवा दे सकते हैं। संवाद कालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें