बागेश्वर में लोनिवि कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते ठेकेदार।
- फोटो : अमर उजाला
भुगतान विवाद के चलते आंदोलित ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी की। इसके चलते विभागीय कर्मचारी घंटा भर कार्यालय के बाहर इंतजार करते रहे। इससे विभागीय कामकाज ठप हो गया। पूर्व में हुए कार्यों के अनुबंध और भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ठेकेदारों ने शुक्रवार को लोनिवि प्रांतीय खंड के कार्यालय में तालाबंदी की। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। ठेकेदारों ने विभाग पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया। इस मौके पर हीरा बल्लभ भट्ट, संजय नेगी, नवीन परिहार, खड़क सिंह गढ़िया, प्रेम सिंह खेतवाल, बलवंत बिष्ट आदि थे।