फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों ने प्रदर्शन कर किया निविदा प्रक्रिया का बहिष्कार

विज्ञापन
बागेश्वर लोनिवि कार्यालय परिसर में धरने के दौरान नारेबाजी करते ठेकेदार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। देयकों में रॉयल्टी की पांच गुना कटौती को बंद करने की मांग के लिए आंदोलित ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर निविदा प्रक्रिया का बहिष्कार किया। ठेकेदारों ने 10 अगस्त तक मांग पूरी करने का समय दिया है। ठेकेदारों ने नियत तिथि तक मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन और तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पर्वतीय कांट्रेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट के नेतृत्व में ठेकेदारों ने विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि ठेकेदार पांच गुना की रॉयल्टी कटौती के आदेश को तत्काल वापस लेने, पर्वतीय क्षेत्रों में रॉयल्टी की दरों कम करने, खनिज फाउंडेशन न्यास के नाम पर हो रही 25 प्रतिशत की रॉयल्टी की कटौती को बंद करने की मांग कर रहे हैं।
कहा कि आंदोलन के दौरान हर तरह के निविदा प्रक्रिया का विरोध जारी रहेगा। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करने के साथ अन्य निर्माण कार्यों के साथ-साथ आपदा के निर्माण कार्य भी ठप किए जाएंगे। वहां पर संजय सिंह नेगी, प्रमोद सिंह मेहता, हरीश चौबे, नवीन परिहार, आनंद सिंह मेहता, गंगा सिंह कोरंगा, प्रताप सिंह बघरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें