बागेश्वर। जिले के लीसा ठेकेदारों ने डीएम को ज्ञापन देकर वर्ष 2024 के लीसे का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि वन विभाग ने साल 2024 के लीसे का भुगतान अभी तक नहीं किया है। भुगतान नहीं होने से उनके सामने आर्थिक संकट छाने लगा है। उन्होंने लंबित बिलों का भुगतान 15 जून तक न होने पर डीएफओ कार्यालय में क्रमिक अनशन करने की चेतावनी दी है। वहां पर बाला दत्त, धीरेंद्र सिंह, हीरा सिंह, शंकर दत्त, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।