फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ठेकेदार पर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाने का आरोप

Sun, 10 May 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकासखंड के सटेड़ गांव के ग्रामीणों ने एक निजी खनन पट्टा धारक पर अवैध तरीके से उनकी उपजाऊ कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने उनकी जमीन को जेसीबी से खोदकर वाहनों के लिए रास्ता बना दिया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। ग्राम प्रधान हेमंत सिंह ने बताया कि खनन कार्य विनोद नदी के किनारे शुरू किया गया था। लेकिन ठेकेदार ने नियमों की अनदेखी करते हुए निजी कृषि भूमि पर अतिक्रमण कर रास्ता बनाया है। इससे ग्रामीणों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। सरपंच माधवी देवी ने कहा कि बिना ग्रामसभा की अनुमति के ठेकेदार ने लोगों की कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाया है जो गलत है। वहीं स्थिति को गंभीर देखते हुए तहसीलदार सुनील दत्त सिमल्टी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कानूनगो और पटवारी की टीम को मौके पर भेजकर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें