बागेश्वर। 2015 तक रसोई गैस के लिए आवेदन कर चुके उपभोक्ता स्थानीय गैस एजेंसी के कार्यालय से कनेक्शन ले सकते हैं। गैस एजेंसी के स्थानीय प्रबंधक गोविंद सिंह बाफिला ने प्रतीक्षारत उपभोक्ताओं से कहा है कि वह आवश्यक प्रपत्रों और निर्धारित कनेक्शन शुल्क के साथ किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय में आकर गैस कनेक्शन, सिलेंडर ले सकते हैं। गैस एजेंसी में करीब आठ सौ उपभोक्ता प्रतीक्षारत हैं।