बागेश्वर में कांग्रेस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में जारी किए जाने वाले घोषणापत्र के लिए आम जनता की राय और सुझावों को प्राथमिकता देगी। एआईसीसी के प्रतिनिधि आरिफ खान और शादाब खान ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेकर पार्टी की प्राथमिकताओं को गिनाया। कहा, पार्टी के पदाधिकारी जनता के सुझावों और राय को चुनाव घोषणापत्र समिति को भेजें। पार्टी जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष सुनीता टम्ट, रंजीत दास, बालकृष्ण, भैरव नाथ टम्टा आदि थे।