फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Wed, 12 Jun 2024 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के एसबीआई तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला जलाते कांग्रेसी।
विज्ञापन
बागेश्वर। नीट में धांधली और पेपर लीक के मामले में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। कांग्रेसियों ने एसबीआई तिराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और सरकार से जल्द मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस के जिला संगठन महामंत्री कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। जोशी ने कहा कि परीक्षा में धांधली, पेपर लीक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई वर्षों से मेहनत कर परीक्षा देने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, लेकिन सरकार मामले को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। प्रदेश महासचिव गीता रावल ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द सीबीआई जांच कराने का निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी युवाओं को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश भंडारी, ओबीसी जिलाध्यक्ष ललित गोस्वामी, इंद्रा जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कुंदन गोस्वामी, विनोद पाठक, हरीश त्रिकोटी, दिव्यांशु पिंडारी आदि मौजूद रहे।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने की सीबीआई जांच की मांग कर सौंपा ज्ञापन
अल्मोड़ा। नीट यूजी परीक्षा में हुई विसंगतियों की सीबीआई जांच की मांग पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी विनीत तोमर के माध्यम से एनटीए के महानिदेशक को ज्ञापन भेजा। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने को कहा। मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीट परीक्षा तथा परीक्षाफल में हुई गड़बड़ी गंभीर विषय है। उन्होंने परीक्षाओं में धोखाधड़ी और पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए मजबूत प्रोटोकॉल बनाने, सरकारी संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाने और परीक्षा में पारदर्शिता लाने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में छात्र महासंघ अध्यक्ष वरुण कपकोटी, शिवम, कृष्णा नेगी, रोहित कुमल्टा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें