धरमघर (बागेश्वर)। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम सिंह कार्की (95) का निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। धरमघर क्षेत्र में साल 1976 से रामलीला के आयोजन की शुरूआत करने वाले कार्की का लंबी बीमारी के बाद उनके गांव लोहाथल में निधन हुआ। उनके निधन से धरमघर बाजार में व्यापारियों ने बाजार बंद कर शोक प्रकट किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर राजेंद्र कार्की, गंगा सिंह पांगती, हरीश पाठक, वीरेंद्र पंचपाल, देव सिंह कोरंगा, राजेंद्र महर आदि मौजूद रहे।