फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कबड्डी में स्टेडियम ए और खो-खो में राइंका बागेश्वर बने विजेता

Sat, 02 Dec 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर के खेल मैदान में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति बालकों के अंडर-16 आयु वर्ग की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता कराई गई। कबड्डी में पांच और खो-खो में चार टीम ने हिस्सा लिया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी और पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्टेडियम ए और कठायतबाड़ा के बीच खेला गया। स्टेडियम ए के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मैच अपने नाम किया। खो-खो के फाइनल मुकाबले में राइंका बागेश्वर और भतरौला की टीम आमने-सामने थींं। राइंका बागेश्वर के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता अपने नाम की। कबड्डी प्रतियोगिता के निर्णायक सुंदर दानू, गणेश धपोला, नीरज सिंह रावत और खो-खो के बबीता रौतेला, पिंकी कनवाल, डौली, रोहित मलड़ा थे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पंडित बीडी पांडेय परिसर के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुंदर कुमार और प्राध्यापक डॉ. उमेश चंद्र जोशी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इस मौके पर सहायक प्रशिक्षक किरन नेगी, राजेंद्र सिंह दफौटी, सुंदर सिंह दानू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें