फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दीया बनाओ प्रतियोगिता में कनिका और मनीषा रहे विजेता

Sat, 11 Nov 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला में दीपावली पर्व पर दीया बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर और सीनियर वर्ग में छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भागीदारी की। विद्यार्थियों ने आकर्षक दीये बनाकर प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में किया गया। मुख्य अतिथि रेडक्रॉस के जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश चंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को दीपावली पर्व का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को लोगों को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित करने को कहा। कला शिक्षिका राजेश्वरी कार्की के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मनीषा, वैभव पंत, अर्चिता और सीनियर वर्ग में कनिका चंदोला, संदीप, मोनिका व करुणा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपक आर्या, आरके मिश्रा, आलोक पांडेय, हरीश फर्स्वाण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें