पीजी कॉलेज के लिए पिछले दिनों मंजूर हुआ गृह विज्ञान विषय का शासनादेश यहां पहुंच गया है। शासनादेश पहुंचने से छात्र छात्राओं में खुशी का माहौल है। प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने बताया कि गृह विज्ञान विषय की मंजूरी का शासनादेश गत 17 जून को जारी हुआ है। इस विषय की पढ़ाई के लिए शीघ्र ही कुलपति को पैनल के गठन के लिए पत्र भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद पैनल के सदस्यों के नाम तय होंगे। इसके बाद पैनल की रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन नैनीताल जाएगी। वहां से अनुमति मिलने पर बच्चे इस विषय की पढ़ाई शुरू कर सकेंगे। छात्रसंघ अध्यक्ष हरीश मेहरा ने शासनादेश जारी कराने में दिए गए सहयोग के प्रति विधायक चंदन राम दास का आभार जताया है।