फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट महाविद्यालय को स्नातक विज्ञान संकाय की मंजूरी

Wed, 08 Nov 2023 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के स्नातकोत्तर महाविद्यालय को स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय की मान्यता मिल गई है। विज्ञान संकाय की पढ़ाई के लिए शासन ने छह असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 14 पद सृजित कर दिए हैं। महाविद्यालय को स्नातक स्तर पर विज्ञान वर्ग की मान्यता मिलने को विधायक सुरेश गढ़िया की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन

बीते छह नवंबर को उत्तराखंड शासन के उप सचिव ब्योमकेश दूबे ने उच्च शिक्षा निदेशक को भेजे शासनादेश में कपकोट के पीजी महाविद्यालय को स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय की मान्यता मिलने की जानकारी दी। बताया कि राज्यपाल ने विज्ञान संकाय में 14 पद सृजित करने को मंजूरी दी है। शासनादेश के अनुसार महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के पद सृजित किए गए हैं। प्रयोगशाला सहायक और प्रयोगशाला परिचर के चार-चार पद सृजित किए गए हैं।
कपकोट के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लंबे समय से विज्ञान संकाय को मंजूरी देने की मांग की जा रही थी। वर्ष 2022 के चुनाव में तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी वर्तमान विधायक सुरेश गढ़िया ने स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय को मंजूरी दिलाने का वादा किया था।
विज्ञापन




कपकोट महाविद्यालय को स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय की मंजूरी मिलना बड़ी उपलब्धि है। महाविद्यालय की सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन


सुरेश गढ़िया, विधायक कपकोट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें