कांडा (बागेश्वर)। कांडा महाविद्यालय में नए सत्र के लिए स्नातक के सभी संकायों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक ने प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों से जल्द पंजीकरण कराने के लिए कहा है। संवाद