फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कोहरा, पाला और सर्द हवाओं ने किया ठंड में इजाफा

विज्ञापन
बागेश्वर जिले के कपकोट में बुधवार की सुबह छाया कोहरा। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में ठंड बढ़ती जा रही है। जिला मुख्यालय, कपकोट समेत अन्य घाटी वाले इलाकों में देर सुबह तक कोहरा छाने और ग्रामीण इलाकों में पाला गिरने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सर्द हवा भी ठंड में इजाफा कर रही है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय, कपकोट, भराड़ी आदि स्थानों पर सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंट रहा है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह धूप निकल आती है, लेकिन पाला गिरने और सर्द हवा चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाला किसानों के खेतों में की गई मेहनत के लिए भी नुकसानदायक साबित हो रहा है। ठंड के प्रकोप से मौसमी बीमारियों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। जिला मुख्यालय और कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से अलाव का प्रबंध जल्द करने की मांग की है।
अल्मोड़ा के घाटी वाले इलाके में कोहरे की चादर
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में बुधवार को कोहरे ने मुश्किलें बढ़ाईं। दिन के समय धूप से हल्की राहत मिली। अधिकतम तापमान 19 डिग्री न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण अल्मोड़ा, कोसी, बागेश्वर, जागेश्वर समेत अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें