बागेश्वर। सीओ अजय लाल साह ने फायर स्टेशन का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कर्मियों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। शनिवार को निरीक्षण के लिए फायर स्टेशन पहुंचे सीओ साह ने एमटी कार्यालय, गैराज, कार्यालय और भोजनालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अग्निसुरक्षा उपकरणों की जांच कर उनका रखरखाव मानकों के अनुसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन में मौजूद कर्मियों से उनकी विभागीय और निजी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कर्मियों से आपातकालीन समय के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए।