फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आसमान में छाए बादल, बारिश के आसार

Wed, 17 Jan 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/अल्मोड़ा। नगर में बुधवार दोपहर बाद आसमान बादलों से घिर गया। बारिश के आसार बने हुए हैं। सुबह तक मौसम साफ था। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छाने लगे। धीरे-धीरे आसमान बादलों से घिर गया। आसमान में बादल छाने से ठंड का असर बढ़ गया है। बुधवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम ऐसा ही रहा तो आने वाले एक-दो दिन में बारिश हो सकती है। इधर, अल्मोड़ा में सुबह के समय चटक धूप और दोपहर बाद अचानक बादल घिर गए। हालांकि देर शाम बादल छंट गए और पाला गिरना शुरू हो गया। आपदा प्रबंधन के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 13 जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें