फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लंबे समय से बंद तीन सड़कें बढ़ा रहीं लोगों की पीड़ा

Wed, 06 Sep 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में लंबे समय से बंद तीन सड़कों पर यातायात सुचारू नहीं हो पाया है। सड़क बंद होने से करीब दस हजार की आबादी प्रभावित है। इसके चलते यात्री वाहनों को बदल-बदल कर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले की काफलीकमेड़ा सड़क पर बीते चार जुलाई से यातायात बाधित है। यह सड़क बुरी तरह से दरकी है। इस पर डीएम अनुराधा पाल ने सड़क का अलाइमेंट बदलने के निर्देश पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को दिए हैं। वहीं कठपुड़ियाछीना से अल्मोड़ा जिले के सेराघाट जाने वाली सड़क पर बीते 26 जुलाई से यातायात बाधित है। सड़क कई जगहों पर दरक गई है।
कपकोट के शामा से रामगंगा पुल जाने वाली सड़क पर बीते 8 अगस्त से यातायात बाधित है। इस सड़क का काफी बड़ा हिस्सा रामगंगा के कटाव से क्षतिग्रस्त हो गया है। पहाड़ी काटकर वैकल्पिक सड़क बनाई जा रही है। सड़कों के बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें वाहन बदल-बदलकर यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार बंद सड़कों पर यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें