बागेश्वर। नगर के सरयू-गोमती संगम घाटों और बागनाथ मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्वच्छ बागनाथ-स्वच्छ सरयू अभियान संचालित किया गया। अभियान में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, जन शिक्षण संस्थान, नगर पालिका और माइंडफुल मूवर्स यूथ क्लब ने नदियों के किनारे फैले कूड़के को एकत्र कर उसका निस्तारण किया। अभियान के दौरान माइंडफुल मूवर्स यूथ क्लब की ओर से स्वच्छता के महत्व पर एक प्रभावी लोक नाटक की प्रस्तुति भी दी गई। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विजय आनंद नौटियाल, रजत कुमार, नरेंद्र नेगी, रोहित कुमार, गौरव कुमार, पूजा त्रिपाठी, लता लोहानी, योगेश आदि रहे।