गरुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रदर्शन करते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोत्तरी, पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर समस्याओं का जल्द निदान करने का कहा। कर्मचारियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। अध्यक्ष अजय प्रकाश ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन के तहत 24 जुलाई तक कर्मचारी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों को ज्ञापन भेजेंगे। 26 और 27 जुलाई को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 29 जुलाई को सभी कर्मचारी सीएल लेकर महानिदेशक का घेराव करेंगे। इसके बावजूद समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद कुमार, मिथिलेश, कंचन कुमार, दीपक उप्रेती, मनोहर लाल, राजपाल आदि मौजूद रहे।