फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश ने किए कौसानी के दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी/बागेश्वर। उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने शनिवार को कौसानी की हसीन वादियों के दीदार किए। निजी दौरे पर आए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश करीब दो घंटे तक कौसानी में रहे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह ग्वालदम से कौसानी पहुंचे। पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान उन्होंने कौसानी के रमणीक स्थलों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बैजनाथ, पंत वीथिका और अनासक्ति आश्रम आदि कौसानी के दर्शनीय स्थलों की जानकारी दी। वह केदारनाथ के दर्शन से लौटे थे। कौसानी से वह जागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए थे। इस दौरान जिला जज धनंजय चतुर्वेदी, डीएम विनीत कुमार, एसपी मणिकांत मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें