फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बारिश के दौरान दो मकान क्षतिग्रस्त

Fri, 14 Jul 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश के दौरान जिले में दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। लंबे समय बंद दो सड़कों पर शुक्रवार को यातायात बहाल नहीं हुआ। दो अन्य सड़कों पर शुक्रवार को बोल्डर, मलबा गिरने से यातायात बाधित हुआ है। बृहस्पतिवार को गरुड़ में 15, बागेश्वर में 11 और कपकोट में 7.50 एमएम बारिश हुई थी। शुक्रवार को बारिश नहीं हुई। शुक्रवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोटतुलारी निवासी दीवान राम पुत्र पर राम का मकान बृहस्पतिवार की रात आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। जिजोली निवासी मोहन सिंह पुत्र खीम सिंह के मकान तीक्ष्ण क्षति पहुंची है। प्रभावित परिवार ने अन्यत्र शरण ली है।
30 जून से बंद सूपी-झूनी और चार जुलाई से बंद काफलीकमेड़ा सड़क पर शुक्रवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ। दोनों सड़कें काफी क्षतिग्रस्त हैं। शुक्रवार को बागेश्वर-दफौट, पोथिंग-शोभाकुंड सड़क बोल्डर और मलबा आने से बंद हो गई। सड़कों के बंद होने से करीब दस हजार की आबादी प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें